फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरान कलियर में सिंचाई विभाग की भूमि से अवैध मजार हटाई

पुरानी गंगा नहर किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को बुधवार सुबह प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, सीओ नरेंद्र पंत, तहसीलदार विकास अवस्थी, यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ अर्जुन सिंह ओर डीआरओ मुनेश कुमार धीमान के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पहले से चिन्हित अवैध मजार और उसके आसपास किए गए अतिक्रमण को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया। इससे पहले भी कलियर में स्वास्थ्य विभाग की भूमि से अवैध मजार को हटाया गया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से मजार का निर्माण किया गया था। इस संबंध में पूर्व में नोटिस चस्पा किया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें