ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र के आत्महत्या करने के बाद से साथी छात्र-छात्राओं में शोक की लहर है। दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने कैंडिल मार्च निकालकर दिवंगत यशपाल को नमन किया। कॉलेज परिसर से लेकर रानीपुर मोड़ तक कैंडिल मार्च निकाला गया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने कॉलेज पहुंचकर शोक जताया।