फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: वरिष्ठ नागरिकों और एकल लोगों से मिलने पहुंची पुलिस, सुनी समस्याएं

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों और एकल रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने शिवालिक नगर व आसपास के क्षेत्रों में ऐसे बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी, जिनके परिजन अन्यत्र रहते हैं और आपात स्थिति में कोई निकट सहारा नहीं है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार, एसएसआई नितिन चौहान ने वरिष्ठ नागरिकों को कोतवाली के सरकारी नंबर और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी। किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क करने की अपील की। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से बुजुर्गों व एकल नागरिकों के घर विजिट करें, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें और समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें