फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में होटल में लगी आग, मची अफरा तफरी

रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:32 AM IST

भूपतवाला क्षेत्र के सत्यम विहार कॉलोनी स्थित होटल गंगा सेरेनीटी में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग होटल की छत पर बने अस्थायी किचन में लगी थी, जो देखते ही देखते फैलने लगी। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात फायर स्टेशन मायापुर को होटल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि छत पर बने अस्थायी किचन में भीषण आग लगी हुई थी और वहां रखे गैस सिलिंडरों के कारण खतरा और बढ़ गया था। फायर कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद किचन में रखे तीन गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे संभावित विस्फोट और जनहानि को रोका जा सका। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से किचन में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें