फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ तैयारी... वैरागीद्वीप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर संचार सेवाओं की औपचारिक शुरुआत

हरिद्वार के वैरागीद्वीप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर बुधवार को संचार सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की गई। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय और आईजी राजीव स्वरूप ने आयोजन क्षेत्र में स्थापित मीडिया सेंटर व स्टूडियो का उद्घाटन किया। विशाल क्षेत्र में तैयार भव्य पांडाल और साधकों के श्रम को देखकर अधिकारी प्रभावित नजर आए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए त्रिवेणी संगम और विभिन्न विंग का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को आयोजन में की गई व्यवस्थाओं का खाका तैयार करने को कहा। अधिकारियों ने संचार, स्वच्छता और यातायात समेत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि शांतिकुंज के साधकों ने श्रम और इच्छाशक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी इस भव्य आयोजन से प्रेरणा लेकर भविष्य की तैयारियों को मजबूत करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें