समान नागरिक संहिता कानून के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय में ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। - समान नागरिक संहिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक, विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया - यूसीसी पोर्टल पर सबसे अधिक विवाह पंजीकरण करने में जनपद हरिद्वार प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा - मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में यूसीसी लागू करने में पहला राज्य बना उत्तराखंड जिसने सफलता पूर्वक एक वर्ष का समय पूर्ण कर लिया है : विधायक मदन कौशिक - जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में हरिद्वार जनपद में सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है समान नागरिक संहिता कार्यक्रम। - यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 73 ग्राम प्रधानों,अधिकारियों,कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित