स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में महाविद्यालय की आतंरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, लीगल ऐड सेल, एंटी ड्रग सेल, मानक क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा ने देवनगरी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।