महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं धर्मरक्षक स्वामी श्रद्धानंद जी के 99वें बलिदान दिवस की पूर्णता के अवसर पर हरिद्वार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के उप मंत्री स्वामी आदित्यवेश जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष सान्निध्य गुरुकुल के मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा जी का रहा।