ड्रग विभाग औऱ पुलिस प्रशासन ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय में मुखबिर की सूचना पर औषधि निरीक्षक अनिता भारती की टीम ने की कार्रवाई। रजत मेडिकल स्टोर पर छापा मारने के दौरान नारकोटिक्स इंजेक्शन और नशा के लिए खरीदी जा रही दवाइयां बरामद हुई। मेडिकल स्टोर संचालक बिल भी नहीं दिखा पाया। लाइसेंस मांगने पर की बदतमीजी। गहनता से जांच करने पर पता चला कि लाइसेंस किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है। विभाग मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटा।