नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए बयान को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी के पास देश से जुड़े गंभीर मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ ठोस नहीं है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं, जिससे देश और भारतीय सेना का अपमान हो और वे लगातार सुर्खियों में बने रहें।