हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल इन दिनों अवैध मादक पदार्थ एवं तस्करों के विरुद्ध पूरे जनपद में अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के लिए गठित टीमों ने दवा चौक के पास से साकिर नामक युवक को 1500 अवैध टैबलेट (ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड) के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल मुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।