उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।
ई-रिक्शा ड्राइवर ऋषि कुमार का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में अपनी जान दे दी।
सर्किल ऑफिसर शिशुपाल सिंह ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि ऋषि कुमार अपनी पत्नी वर्षा के साथ रह रहा था। वे ई-रिक्शा ड्राइवर था। हमें पता चला कि कल शाम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घटनास्थल से पता चलता है कि दोनों के बीच हाथापाई हुई थी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।