लोहाघाट में पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ का चॉकडाउन कार्यबहिष्कार जारी रही। शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर गीत के जरिए सरकार को संदेश देकर चेताया। राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी के दिशा निर्देशन में जिलेभर में माध्यमिक शिक्षकों ने चॉकडाउन कार्य बहिष्कार जारी रखा। अध्यक्ष अधिकारी ने कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को जीआईसी लोहाघाट में माध्यमिक शिक्षकों ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर तीसरे दिन भी चौक डाउन और बहिष्कार किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवक्ता श्याम दत्त चौबे ने स्वरचित गीत शिक्षक हुआ लाचार रे, संघर्ष को तैयार रे, ठगती आई सरकार रे, विभाग हुआ मक्कार रे गीत गाकर सरकार को चेताया। इस मौके पर शिक्षक संघ के शाखा अध्यक्ष हरिहर भट्ट, शाखा मंत्री नवीन चंद्र पांडेय, विजय जोशी, विक्रमजीत सिंह चौहान, मोनिका सिंह, दीपक कुमार भट्ट, राजेंद्र गिरी, राजू शंकर जोशी, हेमचंद्र पांडेय, विनोद पांडेय, प्रमोद पाटनी, कैलाश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।