फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लोहाघाट पॉलीटेक्निक लैब में केमिकल की गंध से शिक्षिका व छात्राएं बेहोश, चार का उपचार जारी

राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट में केमिकल गिरने से बेहोश शिक्षिका और तीन छात्राओं का उपचार जारी है। अन्य छात्राओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट में शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं लैब में प्रैक्टिकल करने के दौरान फर्स पर गिरे केमिकल की गैस की चपेट में आ गई थी। जिसके बाद संस्थान ने सभी छात्राओं और शिक्षिका को बेहोशी की हालत में उप जिला अस्पताल लोहाघाट उपचार के लिए पहुंचाया। रविवार को उपचार कर रहे डॉ. मोहम्मद अजीम ने बताया कि शिक्षिका शैलजा, छात्रा काजल, कामाख्या और गुंजन को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं। जिन्हें अभी अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। अन्य सभी छात्राओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। इधर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि छात्राओं को एसीटाइल क्लोराइड की गैस से बेहोशी आई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें