चंपावत। नगर के ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर में शिव महापुराण कथा वाचन जारी है। कथा व्यास राजेंद्र प्रसाद ने शिव महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके श्रवण से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति, सदाचार और शिव कृपा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि हम पूजा पाठ तो करते हैं। मंदिर जाकर जल चढ़ाते हैं, लेकिन सड़क पर घूमने वाली नंदी की रखा कैसे होगी, यह ख्याल हमारे दिमाग में कभी नहीं आया। हमें इस पर भी सोचना होगा।