रामलीला मंच नागनाथ में श्री आदर्श राम सेवा समिति मल्लीहाट की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव के अंतिम दिन की शाम लोक कलाकार माया उपाध्याय और अल्मोड़ा दल के नाम रही। बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, लडवाल फाउंडेशन के नरेंद्र सिंह लडवाल ने किया।