फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में गांधी-शास्त्री स्मृति कार्यक्रम, छात्रों के गीतों और विचार गोष्ठी से गूंजा सभागार

हीरा मेहरा Updated Fri, 03 Oct 2025 02:18 PM IST

चंपावत जिला सभागार में रामधुन, वैष्णव जन भजन और गांधी के जीवन से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों ने 'दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल आदि गीत गाए। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिनका अनुसरण विश्वभर में किया जाता है। गांधी जी सत्य और अहिंसा के मार्ग के प्रतीक हैं और लाल बहादुर शास्त्री सादगी जय जवान, जय किसान जैसे प्रेरक नारे के जनक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें