फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरेली उत्तरायणी मेले के लिए चंपावत में किया जनसंपर्क

हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Dec 2025 09:49 PM IST

बरेली में आयोजित होने वाले 30वें उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली के मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान के तहत चंपावत में समिति सदस्यों ने विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी को आमंत्रण पत्र दिया। समिति सदस्यों ने बताया कि बरेली क्लब के मैदान में 13 से 15 जनवरी तक मेला चलेगा। इसका शुभारंभ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। शर्मा ने बताया कि मेले के माध्यम से उत्तराखंड संस्कृति और उत्पादों को बरेली महानगर में विशेष पहचान दिलाना है। उन्होंने बताया कि आमंत्रण देने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। मेले में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, सिने कलाकार, जनप्रतिनिधि, साहित्यकारों के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक दलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस बार मेले में 150 स्टाॅल पर्वतीय क्षेत्र के लिए रखे गए हैं। वहां भुवन पांडे, तारा दत्त जोशी आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें