फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोलीढेक में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, दहशत में आए लोग

हीरा मेहरा Updated Sun, 21 Dec 2025 08:10 PM IST

विकास खंड लोहाघाट के कोलीढेक गांव में तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में आ गए। सुबह लोगों को देवदार के पेड़ पर चढ़ा हुआ तेंदुआ दिखा तो अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़े। तेंदुए का वीडियो भी बनाया। वहीं वन विभाग का कहना है कि पेड़ पर चढ़ा जीव तेंदुआ नहीं बल्कि खदोड़ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे एक तेंदुआ क्षेत्र के एक होटल के पास पेड़ पर तीन घंटे तक बैठा रहा। तेंदुए को देखकर लोग दहशत में आ गए। जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। तेंदुए के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना देने के घंटो बाद भी वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों ने नाराजगी जताई। इधर, रेंजर एनडी पांडे ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक वह जानवर वहां से जा चुका था। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि खड़ोद है। रेंजर ने कहा कि विभाग सतर्क है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है। स्थानीय लोगों नेवन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें