चंपावत के खेतीखान के रहने वाले लोकेश कर्नाटक ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। नियमित रूप से रोज छह घंटे की पढ़ाई कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। खेतीखान विद्या मंदिर के छात्र लोकेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता को दिया है। वह पीसीएम से पढ़ाई कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उन्होंने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्हाेंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए हैं।