फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट: 40 वर्षों के बाद गल्लागांव में रामलीला का भव्य शुभारंभ, बारिश में निकली कलश यात्रा

लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव में 40 वर्षों के बाद रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया है। बुधवार को भारी बारिश के बावजूद गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर तपनौला प्राकृतिक जल स्रोत से रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने देवी-आधारित मंगल गीत गाए, जबकि युवाओं ने पूरे मार्ग में जय श्री राम के उद्घोष लगाए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में रामलीला का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। विधायक ने रामलीला समिति को रामलीला के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग और मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें