डीएम मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति ने छीनीगोठ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ने राहत शिविर में ठहरे परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में ठहरे परिवारों को घर जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाए।