चंपावत नगर कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव साझा किए। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष चिराग ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार नीट परीक्षा का पेपर लीक होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं और देश में बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है, इससे युवाओं का मनोबल प्रभावित हो रहा है।