चंपावत के एसपी रेखा यादव ने जिले में होली और रमजान पर्व को सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्वों के चलते पूरे जिले में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, होटल-ढाबों, बस और टैक्सी स्टैंड सहित सीमा क्षेत्रों में लगातार चेकिंग की जा रही है। बताया कि पूर्णागिरि मेले के लिए पुलिस सतर्क है। पूरा मंदिर परिसर और मेला रास्ते पर कैमरे लगाए गए हैं।