फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: नशा मुक्त अभियान के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और जिला गंगा समिति ने संयुक्त रूप से पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित प्रतियोगिता में चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मनीष कुमार ने किया। प्रतियोगिता 35+ प्लस और 45+ प्लस आयु वर्ग में हुई। 45+ आयु वर्ग में विष्णु गिरी गोस्वामी और सतेंद्र सिंह रावत की जोड़ी ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विष्णु, सतेंद्र की जोड़ी ने अशोक अधिकारी, गिरीश पंत की जोड़ी को 21-15, 21-16 से हराया। 35+ आयु वर्ग में अनिरुद्ध पुनेठा, ऋषभ शाह की जोड़ी ने देवेश मेहता, अतुल ढेक की जोड़ी को 21-17, 18-21, 21-17 से हराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें