फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: छात्रवृत्ति के लिए गोरलचौड़ में 115 खिलाड़ियों ने लगाई दौड़, ट्रायल संपन्न

चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में जिला स्तरीय चयन के लिए 14 से 23 वर्ष बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए पसीना बहाया। चयन प्रक्रिया में बैडमिंटन में 19, वॉलीबाल में 33, टेबल टेनिस में 21, कबड्डी में 42 ने हिस्सा लिया। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेलों के कुल 115 बालकों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता और खेल क्षमता का आकलन 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन और वर्टिकल जंप के माध्यम से किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें