चंपावत जिले के चारों नगर निकायों के लिए मतदान पार्टियों को रवाना किया गया। गोरलचौड़ मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडेय और एसपी अजय गणपति ने बनबसा नगर पंचायत और टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट पालिका के 23 मतदान केंद्रों के 40 मतदान स्थलों में होने वाले नगर निकाय निर्वाचन को लेकर जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारियों और मतदान केंद्रों में लगे पुलिस अधिकारियों, कर्मियों की ब्रीफिंग की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करें।