फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: बार संघ ने विधिक सेवा प्राधिकरण पर लगाया उपेक्षा का आरोप

बार संघ चंपावत ने विधिक सेवा प्राधिकरण पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। बार संघ का आरोप है कि प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के 21 दिसंबर को टनकपुर में होने वाले भ्रमण कार्यक्रम की न जानकारी दी और ना ही आमंत्रण दिया है जबकि खटीमा, टनकपुर आदि क्षेत्रों के अधिवक्ताओं को आमंत्रण दिया गया है। विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का एलान किया है। शनिवार को बार संघ ने बैठक का आयोजन किया। बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिवक्ताओं की उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टनकपुर में विधिक सेवा के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चंपावत बार संघ से किसी प्रकार की मंत्रणा तक नहीं की गई है। बैठक में अधिवक्ता गिरीश उप्रेती, सुनील खर्कवाल, अशोक चौधरी, सुरेश उप्रेती, पवन ज्योति मनराल, गुणानंद थ्वाल, मनोज राय, अमित गड़कोटी, राजू जोशी, निर्मल तड़ागी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें