उत्तराखंड सरकार ने छात्रों के मानसिक और शारीरिक बोझ को कम करने के लिए एक अनोखी पहल की है। राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में हर महीने के अंतिम शनिवार को बस्ता मुक्त दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन छात्र बिना बस्ता लाए स्कूल आएंगे और पढ़ाई से हटकर, कला, खेल, मशीन लर्निंग, कृषि कार्य, स्वास्थ्य शिक्षा जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।