चंपावत के गोल्ज्यू महोत्सव में स्टार नाइट में लोक गायक खुशी जोशी, गोविंद डिगारी, सौरभ मेठाणी ने एक से बढ़कर एक गीत गाए। अदाकारा श्वेता मेहरा ने भी लोक गीतों पर जमकर धमाल मचाया। कलाकारों का दर्शकों ने उत्साहवर्धन भी किया। महिलाएं और युवतियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।