चंपावत नगर के गोरलचौड़ मैदान में स्टार नाइट में लोक गायक ललित मोहन जोशी, हरु जोशी, श्वेता भट्ट, दर्शन फर्स्वाण ने अपने गीतों के स्वरों से समा बांधा। लच्छू पहाड़ी ने लोक गीतों पर शानदार नृत्य किया। लोक गायकों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। देर रात तक दर्शक लोक गीतों की धुनों पर थिरकते रहे। महिलाएं, पुरुष और युवक-युवतियों ने जमकर ठुमके लगाए। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने नेपाली, कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर समूह नृत्य कर शानदार प्रदर्शन किया।