चंपावत। गोरलचौड़ खेल मैदान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप महाकुंभ के तहत आयोजित विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, पिट्ठू और दौड़ समेत विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब पिथौरागढ़ में होने वाली सांसद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।