चंपावत जिले के ग्राम पंचायत मटियानी के नकेला तोक के आपदा प्रभावितों ने विस्थापन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आपदा में लोगों के आवासीय मकान और पशु मलबे में दब गए थे। प्रशासन ने अब तक उनके पुनर्वास और विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं की है। आपदा प्रभावितों ने कहा कि सितंबर में आई आपदा से उनके पशु, खेत और मकान मलबे में दब गए। गांव की जमीन अब मकान बनाने लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि वह लोग आपदा के बाद टेंट में रह रहे थे। अब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावितों को मकानों में रहने का किराया दिया जा रहा है।