फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत रोजगार मेले में 24 अभ्यार्थियों का हुआ चयन, 42 युवाओं ने किया प्रतिभाग

हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Jun 2025 04:59 PM IST

चंपावत जिला मुख्यालय के सेवायोजन कार्यालय में एक दिनी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 24 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। शुक्रवार को सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने रोजगार भर्ती मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से ऐसे मेलों का लाभ लेने की अपील की। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर (रुद्रपुर) ने 300 एलएपीएस ट्रेनी और 200 आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनिंग के पदों पर भर्ती हुई। इस दौरान टाटा मोटर्स लिमिटेड के भर्ती अधिकारी शुभम सिंह और खीम सिंह जलाल ने भर्ती मेले की जानकारी दी और इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया। रोजगार मेले में 42 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दीपक कुमार वर्मा, केएस सौन, देवेंद्र सिंह बिष्ट, पवन राणा, हीराबल्लभ कुलेठा, दिनेश जोशी, चंद्रशेखर जोशी आदि ने सहयोग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें