चंपावत जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण की ओर से आयोजित कार्यशाला वक्ताओं ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किस तरह से नशा परिवारों को बर्बाद करता है। उदाहरण के माध्यम से एसएसबी, सेना, स्कूली बच्चों और लोगों को जागरूक किया।