पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।