फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस

अमन मैथानी Updated Sun, 23 Aug 2026 09:43 PM IST

कर्णप्रयाग। नगर में आयोजित कांग्रेस नगर कमेटी की बैठक में आगामी विस चुनावों को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान नगर के सभी बूथों को मजबूत करने पर मंथन हुआ और जल्द बूथों पर बैठक कर कार्यकर्ता सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने नगर कमेटी का विस्तार करते हुए पांच महामंत्री, 16 उपाध्यक्ष और छह सचिव मनोनीत करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया। जबकि नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जयवीर तोपाल को दी गई। वहीं बैठक में सात से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जबकि 35 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। बैठक में ईश्वरी मैखुरी, महिला नगर अध्यक्ष रामेश्वरी मणि, सीपी मैखुरी, पुष्कर रावत, एससी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विनोद बिनवाल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशी बिष्ट, सभासद रीना रावत, ओमप्रकाश आगरी, गौतम मिंगवाल, सुरेंद्र रावत, मनोज गुसाईं, संदीप कुमार, पूर्ण सिंह, प्रेमा देवी, पुष्पा देवी, उमा जोशी आदि मौजूद रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें