फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : थराली, देवाल के 30 से अधिक गांव बर्फ से ढके, बुग्यालों में भी जमकर बर्फबारी 

Avinash Anand Updated Mon, 09 Dec 2024 05:20 PM IST

 चमोली जिले के थराली और देवाल गांव के गांव में रविवार रात्रि से जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे दीवाल के 20 और थराली के 10 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। वहीं बुग्यालों में भी जमकर बर्फबारी होने की सूचना है। जबकि घाटी वाले इलाकों में सोमवार तड़के सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे ए इलाके शीत लहर की चपेट में है। तापमान गिरने से सीधे बर्फबारी हुई। थराली तहसील के कोलपुड़ी, रतगाँव सहित आसपास के गांव बर्फ से ढक गए हैं। जबकि देवाल के ब्लॉक के हिमालयी क्षेत्र के गाँव लोहाजंग, वाण, वांक, कुलिंग, दीदना, घेस , हिमनी-,  बलाण,पिनाऊ सहित 20 से अधिक गांवों में जमकर बर्फबारी हुई।  मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली बुग्याल, ब्रह्माताल, भीकलताल, बगजी बुग्याल, आयजनटाप,गैरोंली पातल, बगुवावासा सहित कई बुग्याली क्षेत्र बर्फ से ढक गए हैं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें