फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा थीम पर तैयार कर रही राखियां, सेना को भेजेंगी

रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Aug 2025 02:25 PM IST

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एनआरएलएम से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूह पिरूल, मोती, रुद्राक्ष से तैयार कर रही राखियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं रक्षाबंधन के लिए तिरंगा थीम पर राखियां तैयार कर रही हैं, जिन्हें देश की सेना को भेजा जाएगा।महिलाओं द्वारा पिरूल, मोती, नाल, रूद्राक्ष, माचिस की तिलियों आदि से राखियां बनाई जा रही हैं। इन राखियों को सरकार और स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए भेजा जाएगा। एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत स्वयं सहायता समूह की 20 से अधिक महिलाएं विभिन्न प्रकार की राखियां बना रही हैं। गीतांजली , कांता देवी, सावित्री देवी, पूनम देवी, ममता देवी, उर्मिला देवी आदि ने बताया कि वे देश की सेना के लिए विशेष रूप से राखियां तैयार कर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें