कर्णप्रयाग में पुलिस ने यूथ फिजिकल एकेडमी के प्रशिक्षार्थियों को साइबर क्राइम, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राकेश भट्ट और महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे ने आधुनिक तकनीक और साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राकेश भट्ट ने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, गति नियंत्रण और पैदल यात्रियों के अधिकार पर सभी को ध्यान देना चाहिए। कहा कि नियमों का पालन न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। बल्कि दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान देता है। महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे ने बताया कि नशा सिर्फ स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता। बल्कि मानसिक स्थिति, सामाजिक जीवन और करियर पर भी गंभीर असर डालता है।