कर्णप्रयाग में महिला स्वरोजगार बढ़ाने के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से जिले की 20 महिलाओं के कार्यशाला रखी गई। जिसमें महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीपार्लर की प्राथमिक जानकारी दी गईं। कार्यशाला में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी। इस दौरान जिले के पांच युवकों को सैलून की प्राथमिक जानकारी दी गईं।