फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जिलाधिकारी पहुंचे आपदा प्रभावितों के पास, जाना हालचाल

रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Oct 2025 05:55 PM IST

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने दीपावली के मौके पर नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डीएम फाली, कुंतरी, भैसवाड़ा और धुर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण की बात कही। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा में मानकों के चलते योजनाओं के लाभ से वंचित प्रभावित ग्रामीणों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की ओर से अनियमित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही जल संस्थान के अधिकारियों सुचारु पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बाढ़ सुरक्षा को लेकर भी कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासान दिया। इस दौरान उन्होंने आपदा के दौरान घायल हुई सुनीता देवी, रघुवीर सिंह और सजिता देवी के घर जाकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उप जिलाधिकारी को घायलों की घर ही जांच करवाने के निर्देश दिए। वहीं आपदा की मार झेल रही गीता देवी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी को समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पेंशन योजना का लाभ देने के आदेश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें