फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग क्लब ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला

कर्णप्रयाग के ग्राम बैनोली में आयोजित ग्रामीण स्तरीय स्व. जयसिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट का फाइनल मुकाबला नर्सिंग क्लब मालई एकादश की टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में नर्सिंग क्लबा मालई एकादश की टीम ने चौरासैंण की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की। बैनोली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले ब्लेबाजी करते हुए चौरासैंण की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 143 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्सिंग क्लब मालई की टीम ने 13 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच दीपक ,मैन ऑफ द सीरीज गोपी, बेस्ट बल्लेबाज हैप्पी और बेस्ट गेंदबाज राहुल भंडारी को चुना गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें