फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नंदादेवी बायोस्फीयर कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी, निदेशक के तबादले की मांग

रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Mar 2025 03:03 PM IST

नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक के तबादले की मांग। संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति वन विभाग ने बायोस्फीयर के कार्यालय में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी की। मोर्चा ने कहा कि होली के बाद जिले के सभी वन प्रभागों में ताले जड़े जाएंगे। साथ ही कर्मचारी पूर्ण कार्यबहिष्कार शुरू कर देंगे। नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संयुक्त मोर्चा की ओर से पिछले कई दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने पांच मार्च से चार घंटे का कार्यबहिष्कार शुरू किया था। अब मंगलवार को सभी वन कर्मियों ने एकत्रित होकर नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि निदेशक का तबादला होने तक तालाबंदी जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें