ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे लाइन प्रोजेक्ट में गौचर में स्थित पैकज 9 के डीबीएल कैंप में सोमवार रात को गुलदार ने एक कुत्ते को अपना निवाला बना गया। डीबीएल के लाइनजिंग अधिकारी राजेश राय ने बताया कि कैंप में स्थित गेट पर सुरक्षा गार्ड के बगल पर एक कुत्ता सो रहा था। जिस पर घात लगाए गुलदार ने अचानक से हमला करके उसको अपना निवाला बना दिया था। गुलदार के हमले से सुरक्षा गार्ड भी बाल बाल बचा। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।