राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षकों को चुनाव संबधित अतिरिक्त कार्य से मुक्त किए जाने की मांग की है। राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भगत और ब्लॉक मंत्री सुरक्षित भंडारी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि संगठन ने पूर्व में भी जिलाधिकारी से राजकीय माध्यमिक शिक्षकों को बीएलओ डूयटी से मुक्त करने का अनुरोध किया था। कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी लगने से छात्र-छात्राओं का पठन पाठन प्रभावित होता है। जिस कारण उनके परीक्षाफल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से हटाने की मांग की है।