फायर सीजन को देखते हुए अलकनंदा वन प्रभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत जीजीआईसी के ऊपर जंगल में लगी आग को वन कर्मियों और अन्य टीमों ने बुझाया। आटागाड़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र निराला ने बताया कि फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग पूरी तैयारी में है। संबधित बीट के कर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए गए है। साथ ही नियमित गश्त भी की जा रही है। मॉक ड्रिल में वन दरोगा दिनेश रोधियाल, प्रमोद, वन आरक्षी मोहन बिष्ट, डीडीआरएफ, पुलिस, फायर वाचर आदि मौजूद रहे।