फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धाजंलि, संस्मरण बताए-विकासखंड सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

अमन मैथानी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:06 PM IST

कर्णप्रयाग। रविवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व सीएम स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान जिले भर से यहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों ने स्व. खंडूड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि दी। विकासखंड सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्व. खंडूड़ी के पुत्र और भाजपा नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि स्व. खंडूड़ी को हमेशा ही प्रदेश और पहाड़ की चिंता रहती थी। केंद्र में भूतल एवं परिवहन मंत्री रहते हुए सड़कों को नेटवर्क तैयार हुआ। प्रदेश में श्रीनगर मेडीकल कॉलेज हो या लोकायुक्त जैसे बिल बनाए गए। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सरकार में दायित्वधारी प्रेम सिंह राणा, रामचंद्र गौड़, वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता हरीश पुजारी, टीका प्रसाद मैखुरी, वीरेंद्र नेगी, धन सिंह नेगी आदि ने कई सस्मरण सुनाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, पवित्रा बिष्ट, राकेश कुमार डिमरी, राकेश रतूड़ी, जिपंस विक्रम कठैत, नपा अध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, विनोद नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी सहित गैरसैंण, थराली, नारायणबगड़, देवाल नंदप्रयाग, लंगासू आदि जगह से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें