फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: नारायणबगड़ में उत्तरायणी मेले का हुआ विधिवत शुभारंभ, गीतों पर झूमे लोग

अलका त्यागी Updated Tue, 13 Jan 2026 04:30 PM IST

नारायणबगड़। विकासखंड में उत्तरायणी के अवसर पर लगने वाला दो दिवसीय मेले का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन विभिन्न ममंद की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जागर गायिका पम्मी नवल के जागरों पर लोग जमकर थिरके। मेले के पहले दिन क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। मंगलवार को दो दिवसीय मेले का शुभारंभ विधायक भूपाल राम टम्टा और ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि मेले हमेशा से ही सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने में मददगार साबित हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेला आयोजन समिति को 2 लाख तथा महिला मंगल दलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। मेले के पहले दिन भगोती महिला मंगल दल ने नंदा राजजात की शानदार प्रस्तुति से माहौल को नंदामय कर दिया। ममंद नारायणबगड़, बेडूला, किमोली, बुडेरा, झिझोंणी, बमियाला ,हरमनी, पंती, तुनेड़ा, चोपता, गडसिर, सिलोड़ी, मनोड़ा, गड़कोट आदि ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जागर गायिका डॉ. पम्मी नवल ने कैलाश मां नंदा को दिवा लागिगे..., मैंतें बाबा यन वर छाणलो, जैका हिटणमा दिग्पाल कांपलो.. और हरूणी का दिन..., कैन लगाई बाडुली बिदौंण लैगे हैंसुली.. गीतों की प्रस्तुति से लोगों को खूब झूमाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें