जिलासू की मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा ने कनोठ गांव में भ्रमण किया। इस दौरान दिवारा यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। गांव में ध्याणियों ने मां को चूड़ी, चुनी, मिठाई, फल आदि भेंट किए। मां के एरवालों ने देव नृत्य कर ग्रामीणों को सुख समृद्वि का आशीर्वाद दिया। कनोठ गांव में भ्रमण करने के बाद देवी की दिवारा यात्रा देर शाम पुड़ियाणी गांव पहुंची। यहांइस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान, सचिव ईश्वर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिपंस गायत्री नेगी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।